Hindi Paper-ii Syllabus - College Lecturer | हॉफाव्हाई
पेपर चुनें
विस्तृत पाठ्यक्रम विश्लेषण देखने के लिए एक पेपर चुनें।
परीक्षा योजना
Scroll horizontally to view more
विषय
प्रश्नों की संख्या
अधिकतम अंक
परीक्षा की अवधि
हिन्दी-II
150
75
3 घंटे
नोट :-
वस्तुनिष्ठ प्रकार का पेपर।
सभी प्रश्नों के अंक समान हैं।
नकारात्मक अंकन होगा।
पाठ्यक्रम : हिन्दी-II
इकाई-1
हिन्दी साहित्य के इतिहास लेखन की परंपरा।
हिन्दी साहित्य का आरंभ।
काल विभाजन और नामकरण।
प्रमुख इतिहास ग्रंथों का वैशिष्ट्य।
आदिकालीन सामाजिक–सांस्कृतिक पृष्ठभूमि।
आदिकालीन साहित्यिक प्रवृत्तियाँ-सिद्ध, नाथ एवं जैन साहित्य, रासो काव्य परंपरा एवं तत्संबंधी प्रामाणिकता का प्रश्न, लौकिक साहित्य।
आदिकालीन प्रमुख कवि एवं उनकी रचनाएँ (शालिभद्र सूरि, सरहपाद, गोरखनाथ, चंदबरदाई, नरपति नाल्ह, अमीर खुसरो, विद्यापति आदि)
इकाई-2
भक्तिकालीन साहित्य का ऐतिहासिक और सामाजिक–सांस्कृतिक आधार।
भक्ति आंदोलन का अखिल भारतीय स्वरूप।
भक्ति आंदोलन की दार्शनिक पीठिका।
भक्ति आंदोलन के प्रमुख संप्रदाय एवं आचार्य।
भक्ति आंदोलन का क्षेत्रीय वैशिष्ट्य और राजस्थान में भक्ति आंदोलन।
भक्ति आंदोलन एवं सामाजिक समरसता।
भक्तिकालीन प्रवृत्तियाँ– निर्गुण भक्ति साहित्य (कबीर, रैदास, दादू), कृष्ण भक्ति साहित्य (सूरदास, कुंभनदास, रसखान, नंददास और मीरां); राम भक्ति साहित्य (तुलसीदास, अग्रदास आदि); सूफी काव्य (कुतुबन, मंझन और जायसी); नीति साहित्य (रहीम)।
इकाई-3
रीतिकालीन साहित्य की सामाजिक-सांस्कृतिक पीठिका।
रीतिकालीन साहित्य का काव्यशास्त्रीय आधार।
रीतिकालीन साहित्य की स्रोत सामग्री।
वर्गीकरण– रीतिबद्ध, रीतिसिद्ध और रीतिमुक्त।
प्रमुख कवि और उनकी रचनाएं (केशवदास, मतिराम, भूषण, देव, भिखारीदास, बिहारी, पद्द्माकर, सेनापति, आलम और घनानंद)।
रीतिकालीन भक्ति एवं अन्य काव्य परम्पराएँ।
इकाई-4
आधुनिककाल की ऐतिहासिक और सामाजिक-सांस्कृतिक पीठिका – 1857 का स्वाधीनता संग्राम, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और स्वाधीनता आंदोलन।