विस्तृत पाठ्यक्रम विश्लेषण देखने के लिए एक पेपर चुनें।
परीक्षा की स्कीम
Scroll horizontally to view more
चरण
प्रश्न पत्र
विषय
परीक्षा की अवधि
अंक
चरण-I
1
सामान्य ज्ञान व दैनिक विज्ञान (अंक 50 ) और राजस्थान का सामान्य ज्ञान (अंक 50 )
3 घंटे
100
2
सामान्य हिन्दी और अंग्रेजी
3 घंटे
100
चरण-II
1
10 मिनट का अंग्रेजी आशुलिपिक परीक्षण (100 शब्द प्रति मिनट)और 60 मिनट का कंप्यूटर पर टाइपिंग समय
70 मिनट
100
2
10 मिनट का हिन्दी आशुलिपिक परीक्षण (100 शब्द प्रति मिनट) और 70 मिनट का कंप्यूटर पर टाइपिंग समय)
80 मिनट
100
स्पष्टीकरण:
चरण-I के सभी प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे.
चरण-II में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को चरण-I के प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने होंगे.
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए चरण-II में प्रवेश के लिए न्यूनतम अंक प्राप्त करने की सीमा में छूट दी जा सकती है.
दिव्यांग अभ्यर्थियों को चरण - I में लेखक (Writer) की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है, लेकिन चरण - II में आशुलिपि परीक्षण के लिए यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी.
चरण-II में दिव्यांग अभ्यर्थियों को कंप्यूटर पर श्रुतिलेख के प्रतिलेखन और टंकण के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय दिया जाएगा.
चरण-II : अभ्यर्थी निम्नलिखित दो प्रश्न-पत्रों में से कोई एक विकल्प चुन सकेंगें:-
पाठ्यक्रम (Syllabus) :
PAPER - I (सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और राजस्थान का सामान्य ज्ञान)
सामान्य ज्ञान और दैनिक विज्ञान (EVERYDAY SCIENCE)
राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय मुद्दे: समसामयिक घटनाएँ एवं तथ्य, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रमुख संगठन एवं संस्थाएँ।
भारत का भूगोल एवं प्राकृतिक संसाधन: भारत की भौतिक दशाएँ, प्रमुख भौतिक विभाग, जलवायु, वनस्पति एवं मृदा, प्राकृतिक संसाधन, वन्यजीव एवं संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, प्रमुख उद्योग एवं आर्थिक विकास।
तत्व, यौगिक एवं मिश्रण (Elements, compounds and mixtures)।
भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन (Physical and Chemical Changes)।
धातु एवं अधातु (Metals and non-metals)।
अम्ल, क्षार एवं लवण (Acid, base and salts), ब्लीचिंग पाउडर (Bleaching powder), खाने का सोडा (Baking powder), प्लास्टर ऑफ पेरिस (Plaster of paris), साबुन एवं अपमार्जक (Soaps and detergents)।
प्रकाश का परावर्तन व इसके नियम (Reflection of light and its laws); लेंस के प्रकार (Types of lenses); मानव आँख (Human eye)।
विद्युत धारा (Electric current), ओम का नियम (Ohm's law), विद्युत विभव (Electric potential), विद्युत धारा का तापीय प्रभाव (Heating effect of electric current), विद्युत मोटर (Electric Motor)।
मानव मस्तिष्क (Human brain), हार्मोन्स (Hormones), मानव रोग कारण एवं निवारण (Human disease - Causes and cures)।
जन्तुओं एवं पादपों का आर्थिक महत्व (Economic importance of animals and plants)।
बायो मास (Bio-mass), ऊर्जा के विभिन्न स्त्रोत (Sources of energy), पारिस्थितिक तन्त्र (Ecosystem), मेन्डेल के आनुवंशिता के नियम (Mendal's law of inheritance), गुणसूत्र (Chromosomes)।
राजस्थान का सामान्य ज्ञान
राजस्थान का भूगोल एवं प्राकृतिक संसाधन: राजस्थान की भौतिक दशाएँ, प्रमुख भौतिक विभाग, वनस्पति एवं मृदा, प्राकृतिक संसाधन - खनिज, वन, जल, पशु, जीव एवं संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण।
राजस्थान में कृषि एवं सामाजिक-आर्थिक विकास: राजस्थान की प्रमुख फसलें, कृषि आधारित उद्योग, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ, लघु उद्योग, हस्तशिल्प, राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न आर्थिक-सामाजिक योजनाऐं एवं कार्यक्रम, प्रमुख उद्योग, ऊर्जा के विभिन्न स्त्रोत, राजस्थान की जनसंख्या (2011), पंचायती राज एवं उनकी भूमिका।
राजस्थान का इतिहास: प्राचीन सभ्यताएँ, मध्यकालीन राजस्थान के उज्ज्वल पक्ष, राजस्थान की रियासतें एवं ब्रिटिश संधियाँ, 1857 एवं राजस्थान, किसान एवं जनजाति आन्दोलन, प्रजामण्डल आन्दोलन, एकीकृत राजस्थान, महिलाओं की राजनीतिक चेतना के विकास में भूमिका।
राजस्थान की संस्कृति एवं विरासत: राजस्थान के प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थल, लोक साहित्य, लोक कला, लोक नाट्य, लोक देवी-देवता, लोक संगीत, लोक वाद्य, लोक नृत्य, मेले, त्योहार, रीति-रिवाज, आभूषण, मध्यकालीन राजस्थान में जल संसाधन, राजस्थान के प्रमुख किले, मन्दिर एवं हवेलियाँ, सन्त एवं सूफी सन्त, राजस्थान की चित्र शैलियाँ, पर्यटन, विरासत संरक्षण के उपाय।
Pattern of Question Papers:
Objective Type Question Paper.
Maximum Marks: 100
Number of Questions: 150
Duration of Paper: Three Hours.
All Questions carry equal marks.
There will be No Negative Marking.
PAPER - II (GENERAL HINDI & ENGLISH)
सामान्य हिन्दी
सन्धि और संधि विच्छेद।
समास, भेद, सामासिक पदों की रचना व विग्रह।
उपसर्ग एवं प्रत्यय।
विलोम शब्द एवं अनेकार्थक शब्द।
विराम चिन्ह।
ध्वनि एवं उसका वर्गीकरण।
पारिभाषिक शब्दावली (अंग्रेजी भाषा के पारिभाषिक शब्दों के समानार्थक शब्द)।
शब्द शुद्धि (अशुद्ध शब्दों का शुद्धीकरण)।
वाक्य शुद्धि (अशुद्ध वाक्यों का शुद्धीकरण)।
मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ।
पत्र एवं उसके प्रकार (कार्यालयी पत्र के प्रारूप के विशेष संदर्भ में)।
GENERAL ENGLISH
Use of Articles and Determiners.
Tenses/Sequence of Tenses.
Voice: Active and Passive.
Narration: Direct and Indirect.
Use of Prepositions.
Translations of Ordinary/Common English Sentences into Hindi and vice-versa.
Synonyms and Antonyms.
Comprehension of a given passage.
Glossary of official, Technical Terms (with their Hindi Versions).
Letter writing: Official, Demi Official, Circulars and Notices.
Pattern of Question Paper:
Objective Type Question Paper.
Maximum Marks: 100
Number of Questions: 150 (75 Questions General Hindi & 75 Questions General English)