राजस्थान विद्यालय अध्यापक सामान्य / विशेष शिक्षा (लेवल- प्रथम, कक्षा 1 से 5 तक) सीधी भर्ती - 2022 के अनुसार परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम
Scroll horizontally to view more | क्र.स. | विषय | अंक भार |
|---|
| 1. | राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान, राजस्थानी भाषा | 100 अंक |
| 2. | राजस्थान का सामान्य ज्ञान, शैक्षिक परिदृश्य, निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम और सामयिक विषय | 80 अंक |
| 3. | हिंदी | 10 अंक |
| 4. | अंग्रेज़ी | 10 अंक |
| 5. | गणित | 10 अंक |
| 6. | सामान्य विज्ञान | 10 अंक |
| 7. | सामाजिक अध्ययन | 10 अंक |
| 8. | शैक्षणिक रीति विज्ञान (हिंदी, अंग्रेज़ी, गणित, सामान्य विज्ञान, सामाजिक अध्ययन) | 40 अंक (प्रत्येक अंक-8) |
| 9. | शैक्षणिक मनोविज्ञान | 20 अंक |
| 10. | सूचना तकनीकी | 10 अंक |
| कुल | | 300 अंक |
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी:
- परीक्षा 300 अंकों की होगी और इसके लिए एक ही प्रश्न पत्र होगा।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस विशिष्ट प्रश्न के लिए विहित अंकों का 1/3 भाग काटा जाएगा।
- प्रश्न पत्र की समय अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी।
- प्रश्न पत्र में कुल 150 प्रश्न होंगे और सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे।
पाठ्यक्रम
1. राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान, राजस्थानी भाषा: 100 अंक
1. भूगोल
- राजस्थान का भौगोलिक स्वरूप
- मानसून तंत्र एवं जलवायु
- अपवाह तंत्र - झीलें, नदियाँ, बांध
- राजस्थान की वन-संपदा
- वन्य जीव-जन्तु, वन्य जीव संरक्षण एवं अभयारण्य
- मृदाएँ एवं मृदा संरक्षण
- राजस्थान की प्रमुख फसलें
- जनसंख्या, जनसंख्या घनत्व, साक्षरता और लिंगानुपात
- राजस्थान की जनजातियाँ एवं जनजातीय क्षेत्र
- धात्विक एवं अधात्विक खनिज
- राजस्थान के ऊर्जा संसाधनः परम्परागत एवं गैर-परम्परागत
- राजस्थान के पर्यटन स्थल
- राजस्थान में यातायात के साधन
2. इतिहास एवं संस्कृति
- राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ: कालीबंगा, आहड, गणेश्वर, बालाधल और बैराठ इत्यादि
- राजस्थान की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ, प्रमुख राजवंश उनकी प्रशासनिक व राजस्व व्यवस्था इत्यादि
- राजस्थान की स्थापत्य कलाः किले, स्मारक इत्यादि
- राजस्थान के मेले त्योहार, लोक कला, लोक संगीत, लोक नाट्य एवं लोक नृत्य
- राजस्थान की सांस्कृतिक परम्परा एवं विरासत
- राजस्थान के धार्मिक आंदोलन, प्रमुख संत एवं लोक देवता
- राजस्थान के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल
- राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व
- राजस्थान के वस्त्र एवं आभूषण
- राजस्थान की चित्रकलाएँ एवं हस्तशिल्प
- 1857 की क्रांति में राजस्थान का योगदान, राजस्थान में जनजाति एवं किसान आंदोलन
- प्रजामण्डल एवं राजस्थान का एकीकरण
3. राजस्थानी भाषा
- राजस्थान की क्षेत्रीय बोलियाँ
- प्रमुख राजस्थानी कृतियाँ
- प्रमुख राजस्थानी साहित्यकार
- राजस्थानी संत साहित्य एवं लोक साहित्य
2. राजस्थान का सामान्य ज्ञान, शैक्षिक परिदृश्य, निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम और सामयिक विषय : 80 अंक
1. राजस्थान का सामान्य ज्ञान
- राजस्थान के प्रतीक चिह्न
- राजस्थान में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाएँ
- राजस्थान के प्रमुख अनुसंधान केन्द्र
- राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थल
- राजस्थान के प्रमुख खिलाड़ी
- राजस्थान के प्रसिद्ध नगर एवं स्थल इत्यादि
- राजस्थान के प्रमुख उद्योग
- राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था
- राजस्थान में जन कल्याणकारी योजनाएँ।
2. शैक्षिक परिदृश्य
- शिक्षण अधिगम के नवाचार
- राज्य में केन्द्र एवं राजस्थान सरकार की विद्यार्थी कल्याणकारी योजनाएँ एवं पुरस्कार
- विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित समितियाँ
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 राजस्थान के परिप्रेक्ष्य में
3. निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009: प्रावधान एवं क्रियान्विति
- राजस्थान निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियम, 2011
- राजस्थान के मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश
4. सामयिक विषय
- राजस्थान की सम-सामयिक घटनाएँ
2. राज्य की अभिनव विकास योजनाएँ एवं क्रियान्विति
3. अन्य सम-सामयिक विषय
3. विद्यालय विषय
1. हिन्दी : (10 अंक)
- शब्द-भेद (संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया-विशेषण), संधि, समास, शब्द-रूपांतरण, शब्द-शुद्धि, मुहावरें एवं लोकोक्तियाँ
2. English : (10 अंक)
- Articles, Tense, Voice, Narration, Idioms & Proverbs, Phrasal verbs, One Word Substitution
3. गणित : (10 अंक)
- पूर्ण संख्याएँ अभाज्य और भाज्य संख्याएँ
- गणितीय मूल संक्रियाएँ: जोड़ बाकी, गुणा, भाग
- भिन्न की अवधारणा एवं दशमलव संख्याएँ
- अभाज्य गुणनखण्ड, लघुत्तम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्तक
- प्रतिशत, लाभ-हानि, सरल ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज
- रेखा एवं कोण
- समतलीय आकृतियों के परिमाप एवं क्षेत्रफल
- ठोस आकृतियों (घन, घनान, बेलन, शंकु गोले) का पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन
4. सामान्य विज्ञान : (10 अंक)
- अम्ल, क्षारक और लवण
- तत्व, यौगिक एवं मिश्रण
- भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
- गति
- बल तथा गति के नियम
- प्रकाश
- कोशिकाः संरचना एवं प्रकार्य
- जीवों में श्वसन एवं परिवहन
- जन्तुओं में जनन
5. सामाजिक अध्ययन: (10 अंक)
- राजस्थान: एक परिचय
- मुगल साम्राज्य
- राजस्थान की अर्थव्यवस्था
- पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप
- भारत: प्राकृतिक वनस्पति, वन्य जीव व वन्य जीव संरक्षण
- राजस्थान में कृषि
- भारतीय संविधान
- राजस्थान का संविधान निर्माण में योगदान
- राजस्थान में लोक प्रशासन
4. शैक्षणिक रीति विज्ञान:
1. हिन्दी: (10 अंक)
- हिन्दी भाषा की शिक्षण विधियाँ
- भाषायी कौशल (सुनना, बोलना, पढ़ना एवं लिखना) एवं भाषायी कौशलों का विकास
- हिन्दी भाषा शिक्षण के उपागम
- हिन्दी शिक्षण में चुनौतियाँ
- हिन्दी शिक्षण अधिगम सहायक सामग्री एवं उनका उपयोग
- हिन्दी शिक्षण की मूल्यांकन विधियाँ
- निदानात्मक एवं उपचारात्मक शिक्षण
2. English: (10 अंक)
- Principles of teaching English
- Communicative English Language teaching
- Methods of Teaching English
- Difficulties in learning English (Role of home language multilingualism)
- Methods of evaluation, Remedial Teaching
3. गणित : (08 अंक)
- गणित विषय की शिक्षण विधियाँ
- गणित शिक्षण के उपागम
- गणित शिक्षण में चुनौतियाँ
- गणित शिक्षण सहायक सामग्री एवं उपयोग
- गणित शिक्षण की मूल्यांकन विधियाँ
- निदानात्मक एवं उपचारात्मक शिक्षण
4. सामान्य विज्ञान : (08 अंक)
- विज्ञान की शिक्षण विधियाँ
- विज्ञान शिक्षण के उपागम
- विज्ञान शिक्षण सहायक सामग्री एवं उपयोग
- विज्ञान शिक्षण की मूल्यांकन विधियाँ
- निदानात्मक एवं उपचारात्मक शिक्षण
5. सामाजिक अध्ययन : (08 अंक)
- सामाजिक अध्ययन की संकल्पना एवं प्रकृति
- सामाजिक अध्ययन में शिक्षण अधिगम सहायक सामग्री
- सामाजिक अध्ययन में अध्यापन संबंधी समस्याएँ
- प्रायोजना कार्य
- सामाजिक अध्ययन में मूल्यांकन
- निदानात्मक एवं उपचारात्मक शिक्षण
5. शैक्षणिक मनोविज्ञान : - (20 अंक)
- शैक्षिक मनोविज्ञान: अर्थ, क्षेत्र एवं कार्य
- बाल विकास: अर्थ, बाल विकास के सिद्धान्त एवं विकास को प्रभावित करने वाले कारक
- बाल विकास में वंशानुक्रम एवं वातावरण का प्रभाव
- व्यक्तित्व: संकल्पना, प्रकार, व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाले कारक और व्यक्तित्व मापन
- बुद्धि: संकल्पना, विभिन्न बुद्धि सिद्धान्त एवं मापन
- अधिगम का अर्थ एवं अधिगम को प्रभावित करने वाले कारक
- अधिगम के विभिन्न सिद्धान्त
- अधिगम की विभिन्न प्रक्रियाएँ
- विविध अधिगमकर्ता के प्रकार: पिछड़े, विमंदित, प्रतिभाशाली, सर्जनशील, विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थी इत्यादि
- अधिगम में आने वाली कठिनाइयाँ
- अभिप्रेरणा एवं अधिगम में इसका प्रभाव
- समायोजन की संकल्पना, तरीके एवं समायोजन में अध्यापक की भूमिका
6. सूचना तकनीकी : (10 अंक)
- सूचना प्रौद्योगिकी के आधार
- सूचना प्रौद्योगिकी उपकरण (टूल्स)
- सूचना प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग
- सूचना प्रौद्योगिकी के सामाजिक प्रभाव