छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-II सीधी भर्ती-2024 परीक्षा की स्कीम एवं पाठ्यक्रम
परीक्षा की स्कीम (Exam Scheme)
- प्रश्न पत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा।
- प्रश्न पत्र की अवधि दो घंटे की होगी।
- प्रश्न पत्र में सभी प्रश्न बहु विकल्पी होंगे तथा सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे।
- प्रश्न पत्र में गलत उतर के लिये नकारात्मक अंकन नहीं किये जायेंगे।
पाठ्यक्रम (Syllabus)
प्रश्न पत्र में निम्नलिखित विषय सम्मिलित होंगे:
- सामयिक विषय - राज्य, राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तरों पर मुख्य सामयिक सरकारी विषय, घटनाएं और क्रीडा।
- भूगोल और प्राकृतिक संसाधन -
- विश्व की विस्तृत भौतिक विशिष्टताएं, महत्वपूर्ण स्थान, पर्वत और महासागर।
- भारत की पारिस्थितिक और वन्य जीवन।
- राजस्थान का प्राकृतिक भूगोल, राजस्थान की जलवायु, वनस्पतियां एवं मृदा क्षेत्र विस्तृत भौतिक खण्ड, जनसंख्या, बेरोजगारी, दरिद्रता, सूखा, अकाल और मरूस्थलीकरण की समस्याएं।
- राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन: खान एवं खनिज, वन, भूमि एवं जल, पशु संसाधन। वन्यजीव एवं संरक्षण।
- भारत और राजस्थान के विशेष संदर्भ के साथ कृषि और आर्थिक विकास -
- राजस्थान की खाद्य एवं वाणिज्य फसल, कृषि आधारित उद्योग, मुख्य सिंचाई एवं नदी घाटी परियोजनाएं, मरूस्थल एवं बंजर भूमि के विकास के लिये परियोजनाएं। वृहत उद्योग। जनजातियाँ और उनकी अर्थव्यवस्था।
3
- इतिहास और संस्कृति - भारत और राजस्थान के मुख्य स्मारक तथा साहित्यिक कृति, इतिहास और संस्कृति।
- जनजातियाँ और उनकी अर्थव्यवस्था।
- बोलियां और साहित्य।
- संगीत, नृत्य और रंगशाला।
- धार्मिक आस्था, सम्प्रदाय, सन्त, कवि, योद्धा, सन्त, "लोक देवता" और "लोक देवियाँ"।
- हस्तशिल्प
- मेले और त्यौहार, रूढ़ियाँ, वस्त्र एवं आभूषण , उनके लोक एवं जनजातिय पहलुओं के विशिष्ट संदर्भ सहित।
- साधारण मानसिक योग्यता ।
- तर्कशक्ति और विश्लेषणात्मक योग्यता ।
- अंग्रेजी, हिन्दी, गणित (दसवीं कक्षा स्तर की) ।
- राज्य, जिला, तहसील और पंचायत स्तर पर राजस्थान में प्रशासनिक ढ़ांचा ।
- कम्प्यूटर का बुनियादी ज्ञान ।