विस्तृत पाठ्यक्रम विश्लेषण देखने के लिए एक पेपर चुनें।
परीक्षा की स्कीम (Exam Scheme)
Scroll horizontally to view more
Subject
Number of Questions
Total Marks
| 1. Rajasthan, Indian and World History with special emphasis on Indian National Movement. | 15 | 30 |
| 2. History, Art, Culture, Literature, Tradition, and Heritage of Rajasthan. | 25 | 50 |
| 3. Indian Polity and Indian Economics with special emphasis on Rajasthan. | 20 | 40 |
| 4. Use of computers and information technology. | 15 | 30 |
| 5. Geography of Rajasthan, India, and World. | 20 | 40 |
| 6. General Science. | 20 | 40 |
| 7. Logical reasoning, mental ability, and basic numeracy. | 15 | 30 |
| 8. Language ability test: Hindi, English. | 20 | 40 |
| Total | 150 | 300 |
Exam duration 3 hours .
Note:
The examination shall be of objective type with multiple choice type questions.
Negative marking shall be applicable in the evaluation of answers. For every wrong answer, one-third (1/3) of the marks prescribed for that particular question shall be deducted.
Explanation : Wrong answer shall mean an incorrect answer or multiple answers.
Minimum passing marks shall be 40%.
All papers, unless specifically required, shall be answered either in English or Hindi, but no candidate shall be permitted to answer any one paper partly in Hindi and English unless specifically allowed to do so.
विशेष निर्देश :
बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली सभी वस्तुनिष्ठ परीक्षाओं में किसी प्रश्न का उत्तर नहीं दिये जाने के संबंध में अभ्यर्थी से पुष्टि करवाये जाने हेतु ओ. एम. आर. उत्तरपत्रक में पाँचवा विकल्प के संबंध में निम्नलिखित विशेष निर्देश लागू किये गये हैं:
प्रत्येक प्रश्न के 05 विकल्प A, B, C, D, E. अंकित रहेगें। उनमें से अभ्यर्थी को केवल एक विकल्प को नीले बॉल पेन से गहरा गोल उत्तरपुस्तिका में सही उत्तर दर्शाने हेतु करना होगा।
Each question has five options marked as A, B, C, D, E. You have to darken only one circle (bubble) indicating the correct answer on the Answer Sheet using BLUE BALL POINT PEN.
प्रत्येक प्रश्न के लिये विकल्पों में से केवल एक विकल्प को भरना आवश्यक होगा।
It is mandatory to fill only one of the options for each question.
यदि अभ्यर्थी द्वारा किसी प्रश्न को हल नहीं किया है तो उसके लिये पाँचवा विकल्प E को गोला गहरा करना होगा। यदि पाँचों विकल्पों में से किसी को भी गहरा नहीं किया जाता है तो ऐसे प्रत्येक प्रश्न के 1/3 अंक घटाये जावेगें।
If you are not attempting a question then you have to darken the circle 'E'. If none of the five circles is darkened, one-third (1/3) part of the marks of question shall be deducted.
प्रश्न पत्र हल करने के बाद अभ्यर्थी को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसने प्रत्येक प्रश्न का एक गोला गहरा भर दिया है। इस हेतु निर्धारित समय के बाद अभ्यर्थी को 10 मिनट अतिरिक्त समय दिया जावेगा।
After solving the question paper, the candidate must ascertain that he/she has darkened one of the circles (bubbles) for each question. Extra time of 10 minutes beyond scheduled time is provided for this.
जिस अभ्यर्थी द्वारा 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों को किन्हीं पाँच गोलों में से गहरा नहीं भरने पर उसे अयोग्य किया जावेगा।
A candidate who has not darkened any of the five circles in more than 10% of the questions shall be disqualified.
पाठ्यक्रम (Syllabus)
1. भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन पर विशेष बल के साथ राजस्थान, भारतीय और विश्व इतिहास:
राजस्थान के इतिहास की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं प्रमुख राजवंश, उनकी प्रशासनिक व राजस्व व्यवस्था। सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दे
स्वतंत्रता आन्दोलन, 1857 की क्रांन्ति में राजस्थान का योगदान, राजस्थान में जनजाति व किसान आन्दोलन, राजनीतिक जनजागरण एवं एकीकरण
भारतीय प्राचीन काल एवं मध्यकाल: प्राचीन एव मध्यकालीन भारत के इतिहास की प्रमुख विशेषताएँ एवं महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं, कला, संस्कृति, साहित्य एवं स्थापत्य
आधुनिक भारत का इतिहास (18वीं शताब्दी के मध्य से वर्तमान तक): प्रमुख घटनाएँ, व्यक्तित्व एवं मुद्दे
स्वतंत्रता संघर्ष एवं भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन: विभिन्न अवस्थाएँ, इनमें देश के विभिन्न क्षेत्रों के योगदानकर्ता एवं उनका योगदान
19वीं एवं 20वीं शताब्दी में सामाजिक एवं धार्मिक सुधार आन्दोलन, स्वातंत्र्योत्तर काल में राष्ट्रीय एकीकरण एवं पुनर्गठन
विश्व का इतिहास: पुनर्जागरण, उदभव और प्रभाव
औद्योगिक क्रांन्ति
अमेरिका की क्रांन्ति: कारण एवं परिणाम
फ्रांस की क्रांन्ति, यूरोप में उदारवाद एवं राष्ट्रवाद का उदय, जर्मनी एवं इटली का एकीकरण
रूस की क्रांन्ति 1917: कारण एवं परिणाम
प्रथम एवं द्वितीय विश्व युद्ध: कारण, घटनाएं और परिणाम
वैश्विक संघटन: राष्ट्रसंघ, संयुक्त राष्ट्रसंघ
2. राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत:
प्राचीन सभ्यताएं: कालीबंगा, आहड़, गणेश्वर, बालाथल व बैराठ
स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताएँ: किले एवं स्मारक, कलाएँ, चित्रकलाएँ और हस्तशिल्प
राजस्थानी साहित्य की महत्त्वपूर्ण कृतियाँ, क्षेत्रीय बोलियाँ
मेले, त्यौहार, लोक संगीत एवं लोक नृत्य
राजस्थानी संस्कृति, परम्परा एवं विरासत
राजस्थान के धार्मिक आन्दोलन, संत एवं लोक देवता
महत्त्वपूर्ण पर्यटन स्थल
राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व
3. राजस्थान पर विशेष बल के साथ भारतीय राजनीति और भारतीय अर्थशास्त्र:
भारतीय संविधान की प्रकृति: प्रस्तावना (उद्देश्यिका), मौलिक अधिकार, राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत, मौलिक कर्तव्य, संघीय ढांचा, संवैधानिक संशोधन, आपातकालीन प्रावधान, जनहित याचिका और न्यायिक पुनरावलोकन
भारतीय राजनीतिक व्यवस्था एवं शासन: भारत राज्य की प्रकृति, भारत में लोकतंत्र, राज्यों का पुनर्गठन, गठबंधन सरकारें, राजनीतिक दल
संघीय एवं राज्य कार्यपालिका, संघीय एवं राज्य विधान मण्डल, न्यायपालिका, राष्ट्रपति, संसद, सर्वोच्च न्यायालय, निर्वाचन आयोग, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, नीति आयोग, राष्ट्रीय विकास परिषद, मुख्य सर्तकता आयुक्त, मुख्य सूचना आयुक्त, लोकपाल एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, स्थानीय स्वायत्त शासन एवं पंचायती राज
राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाः राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य विधानसभा, उच्च न्यायालय, राजस्थान लोक सेवा आयोग, जिला प्रशासन, राज्य मानवाधिकार आयोग, लोकायुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सूचना आयोग, लोक नीति, विधिक अधिकार एवं नागरिक अधिकार-पत्र
अर्थशास्त्रीय अवधारणाएँ एवं भारतीय अर्थव्यवस्था: अर्थशास्त्र के मूलभूत सिद्धान्त, बजट निर्माण, बैंकिंग, लोक-वित्त, राष्ट्रीय आय
अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्र: कृषि, उद्योग, सेवा एवं व्यापार, वर्तमान स्थिति, मुद्दे एवं पहल
प्रमुख आर्थिक समस्याएं एवं सरकार की पहल, आर्थिक सुधार एवं उदारीकरण, मानव संसाधन एवं आर्थिक विकास
प्रमुख विकास योजनाएं, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिताः कमजोर वर्गो के लिए प्रावधान
राजस्थान की अर्थव्यवस्था: कृषि, उद्योग व सेवा क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे, संवृद्धि, विकास एवं आयोजना
आधारभूत - संरचना एवं संसाधन प्रमुख विकास परियोजनायें
कार्यक्रम एवं योजनाएँ: अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछडा वर्ग, अल्पसंख्यकों, निःशक्तजनों, निराश्रितों, महिलाओं, बच्चों एवं वृद्धजनों के लिए राजकीय कल्याणकारी योजनाएं
4. कम्प्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी का प्रयोग:
आधारभूत कम्प्यूटर: परिचय, विशेषताएं, प्रयोग एवं प्रकार
कम्प्यूटर जनरेशन एवं अवसंरचनाः हार्डवेयर, इनपुट एवं आउटपुट डिवाईस
सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, उपग्रह एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी
राजस्थान में विज्ञान एवं तकनीकी का विकास
5. राजस्थान, भारत और विश्व का भूगोल:
विश्व का भूगोल: प्रमुख भौतिक विशेषताएँ, पर्यावरणीय एवं पारिस्थितिकीय मुद्दे, वन्य जीव-जन्तु एवं जैव-विविधता
भारत का भूगोल: प्रमुख भौतिक विशेषताएं और मुख्य भू-भौतिक विभाजन
राजस्थान के विशेष संदर्भ में कृषि, बागवानी, वन्य और पशुपालन
खनिज: लोहा, मैंगनीज, कोयला, खनिज तेल और गैस, आणविक खनिज
प्रमुख उद्योग एवं औद्योगिक विकास
परिवहन: मुख्य परिवहन मार्ग
प्राकृतिक संसाधन, पर्यावरणीय समस्याएँ तथा पारिस्थितिकीय मुद्दे
राजस्थान का भूगोल: प्रमुख भौतिक विशेषताएं और मुख्य भू-भौतिक विभाग
राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन
जलवायु, प्राकृतिक वनस्पति, वन, वन्य जीव-जन्तु एवं जैव-विविधता
प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ
खान एवं खनिज सम्पदाएँ
जनसंख्या
प्रमुख उद्योग एवं औद्योगिक विकास की सम्भावनाएँ
6. सामान्य विज्ञान:
सामान्य विज्ञान की अवधारणा
मानव शरीर: भोजन एवं पोषण, स्वास्थ्य देखभाल
शारीरिक एवं रासायनिक परिवर्तन, धातु, अधातु एवं इनके प्रमुख यौगिक, सामान्य जीवन में प्रयुक्त कुछ महत्वपूर्ण यौगिक
मानव मस्तिष्क, हार्मोन्स, मानव रोग के कारण एवं निवारण
मनुष्य में पाचन एवं उत्सर्जन संस्थान का प्रारम्भिक ज्ञान
विटामिन का प्रकार एवं इनकी कमी से होने वाले रोग
रक्त का संघटन, रक्त समूह
जैविक प्रौद्योगिकी का चिकित्सा एवं कृषि में प्रयोग
7. तार्किक ज्ञान, बौधिक क्षमता और मूल गणना:
तार्किक दक्षता (निगमनात्मक, आगमनात्मक, अपवर्तनात्मक): कथन एवं मान्यतायें, कथन एवं तर्क, कथन एवं निष्कर्ष, कथन - कार्यवाही
मानसिक योग्यता: संख्या श्रेणी, अक्षर श्रेणी, बेमेल छांटना, कूटवाचन (कोडिंग - डीकोडिंग), संबंधों, आकृतियों एवं उनके उपविभाजन से जुड़ी समस्याएँ
आधारभूत संख्यात्मक दक्षता: गणितीय एवं सांख्यकीय विश्लेषण का प्रारम्भिक ज्ञान, संख्या से जुड़ी समस्याएँ व परिमाण का क्रम, अनुपात तथा समानुपात, प्रतिशत, साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज
8. Language ability test : English
Tenses/Sequence of Tenses, Voice: Active and Passive
Narration: Direct and Indirect, Transformation of Sentences: Assertive to Negative, Interrogative, Exclamatory and vice-versa, Use of Articles and Determiners
Use of prepositions, Translation of simple sentence from Hindi to English and vice versa
Correction of Sentences Including Subject
Subject Verb Agreement, Degrees of Adjectives, Connectives and words wrongly used
Glossary of official, Technical Terms (with their Hindi versions)
Synonyms, Antonyms, One word substitution, Forming new words by using prefixes and suffixes
9. सामान्य हिन्दी:
संधि और संधि विच्छेद, सामासिक पदों की रचना
एवं समास विग्रह, उपसर्ग एवं प्रत्यय
पर्यायवाची शब्द एवं विलोम शब्द, अनेकार्थक शब्द, शब्द-युग्म
शब्द-शुद्धि: अशुद्ध शब्दों का शुद्धिकरण और शब्दगत अशुद्धि का कारण, वाक्य-शुद्धि: अशुद्ध वाक्यों का शुद्धिकरण और वाक्यागत अशुद्धि का कारण
वाच्य: कर्तृवाच्य, कर्मवाच्य और भाववाच्य प्रयोग
क्रिया: सकर्मक, अकर्मक और पूर्णकालिक क्रियाएं
वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द, मुहावरें और लोकोक्तियां
अंग्रेजी के पारिभाषिक (तकनीकी) शब्दों के समानार्थक हिन्दी शब्द