सूचना सहायक Syllabus - Informatics Assistant | हॉफाव्हाई
पेपर चुनें
विस्तृत पाठ्यक्रम विश्लेषण देखने के लिए एक पेपर चुनें।
सूचना सहायक भर्ती परीक्षा की स्कीम एवं पाठ्यक्रम
Scroll horizontally to view more
भाग
विषय
समय
भाग I - लिखित परीक्षा
योग्यता परीक्षण, सूचना प्रौद्योगिकी में सामान्य जानकारी और कंप्यूटर के मूल सिद्धांत
3 घंटे
भाग II (क)
हिंदी टंकण गति परीक्षण
15 मिनट
भाग II (ख)
अंग्रेजी टंकण गति परीक्षण
15 मिनट
ध्यान दें:
योग्यता सूची केवल भाग I के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, लेकिन उम्मीदवारों को भाग II के टंकण गति परीक्षण में उत्तीर्ण होना होगा ताकि उन्हें योग्य माना जा सके।
अधिकतम अंक : 100
1. भाग- I लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम
Aptitude Test, General Awareness in Information Technology and Fundamentals of Computer:
Logical Reasoning: Problem Solving, Data Interpretation, Data Sufficiency, Mental Ability, and Analytical Reasoning.
General Knowledge: General Knowledge and Current Affairs relating to India and Rajasthan, Major developments in the field of Information Technology.
Computer Basics: Overview of the Computer System including input-output devices, pointing devices, and scanner.
Software Knowledge: Introduction to Operating System, Word Processing (MS-Word), Spread Sheet Software (MS- Excel), Presentation Software (MS Power Point), DBMS Software (MS-Access).
Data Representation: Digital versus Analog, Number System Decimal, Binary & Hexadecimal, Introduction to Data Processing, Concepts of files and its types.
Internet Technology: Introduction to Internet Technology and Protocol, LAN, MAN, WAN, Search Services/Engines, Online & Offline Messaging, World Wide Web Browsers, Web publishing, Creation & maintenance of Websites, HTML, Interactivity Tools, Multimedia and Graphics, Voice Mail and Video Conferencing, Introduction to e-Commerce.
Security: Protecting Computer Systems from viruses & malicious attacks, Introduction to Firewalls and its utility, Backup & Restoring data.
Programming: Algorithms for Problem Solving, Introduction to C Language, Principles and Programming Techniques, Introduction to Object Oriented Programming (OOPs) concepts, Introduction to "Integrated Development Environment" and its advantages.
2. भाग- II - टंकण गति परीक्षण
केवल उन अभ्यर्थियों का कम्प्यूटर मशीन पर हिन्दी और अंग्रेजी भाषाओं में गति परीक्षण लिया जायेगा, जो परीक्षा के भाग-1 में अर्हित हुए हैं। परीक्षा के भाग- II (अर्हता टंकण गति परीक्षण) में प्रविष्ट किये जाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या विज्ञापित रिक्तियों (प्रवर्गवार) की लगभग तीन गुना होगी।
सामान्य मार्गदर्शन के लिए टिप्पणी :
प्रश्नपत्र का स्तर भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय की स्नातक परीक्षा जैसा होगा। प्रत्येक प्रश्नपत्र के विस्तार की संक्षिप्त रूपरेखा अभ्यर्थियों के सामान्य मार्गदर्शन के लिए इस सूची में बतायी गयी है, किन्तु इसका सर्वतः पूर्ण होना आशयित नहीं है।
यदि किसी अभ्यर्थी का हस्तलेख सुपाठ्य न हो, तो उसके द्वारा प्राप्त कुल अंकों में इस कारण कुछ अंकों की कटौती की जायेगी।
परीक्षा के प्रश्नपत्र के प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार या वर्णनात्मक प्रकार या दोनों प्रकार के हो सकेंगे।
परीक्षा के प्रश्नपत्र (वर्णनात्मक प्रश्न) में शब्दों की समुचित मितव्ययता के साथ की गयी सुव्यवस्थित, प्रभावशाली तथा सही अभिव्यक्ति को महत्व दिया जायेगा।
नोट:
सूचना सहायक भर्ती परीक्षा में ऐसे अभ्यर्थियों को, जो लिखित परीक्षा में कुल मिलाकर न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करें, अर्हक अंक माना जायेगा। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा में न्यूनतम अर्हक 36% होगा। बोर्ड/नियुक्ति प्राधिकारी अपने विवेक से कुल मिलाकर तीन तक अनुग्रह अंक प्रदान कर सकते हैं।