
विस्तृत पाठ्यक्रम विश्लेषण देखने के लिए एक पेपर चुनें।
परीक्षा योजना 2024
| चरण | विषय | अवधि | अंक |
|---|---|---|---|
| फेज - I | सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और गणित | 3 घंटे | 100 |
| सामान्य हिंदी और अंग्रेजी | 3 घंटे | 100 | |
| फेज - II (गैर-दिव्यांग) | |||
| कंप्यूटर पर हिंदी में टंकण (गति परीक्षण) | 10 मिनट | 25 | |
| कंप्यूटर पर हिंदी में टंकण (दक्षता परीक्षण) | 10 मिनट | 25 | |
| कंप्यूटर पर अंग्रेजी में टंकण (गति परीक्षण) | 10 मिनट | 25 | |
| कंप्यूटर पर अंग्रेजी में टंकण (दक्षता परीक्षण) | 10 मिनट | 25 | |
| फेज - II (दिव्यांग) | |||
| फेज I के औसत अंक के आधार पर |
स्पष्टीकरण:
निःशक्त व्यक्ति: ऐसा व्यक्ति जो राजस्थान दिव्यांगजन अधिकार नियम, 2018 के उपबन्धों के अधीन लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति के लिए पात्र है।
प्रमाण पत्र: निःशक्त होने के प्रमाण स्वरूप अभ्यर्थी से, परीक्षा में उपस्थित होने के लिए बोर्ड को अपना आवेदन प्रस्तुत करने के समय ऐसे अधिकारी, जो मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की रैंक से नीचे का न हो, द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की अपेक्षा की जायेगी।
प्रश्न पत्रों का स्तर: प्रश्न पत्रों का स्तर वह होगा जो राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सैकण्डरी परीक्षा का है। परीक्षा के प्रत्येक प्रश्न पत्र का पाठ्यक्रम और विस्तार वह होगा जो बोर्ड समय-समय पर विहित करे और उसके अभ्यर्थियों को नियत समय के भीतर ऐसी रीति से संसूचित किया जायेगा जो बोर्ड उचित समझे।
प्रतियोगी परीक्षा: दो फेज में फेज I और फेज II में आयोजित की जायेगी। फेज I के समस्त प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
फेज II में प्रवेश: विज्ञापित रिक्तियों की संख्या के तीन गुने के अधीन फेज I में दोनों प्रश्न पत्रों में अलग-अलग न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को ही फेज II में प्रवेश दिया जायेगा, किन्तु उक्त रेंज में उन समस्त अभ्यर्थियों को सम्मिलित किया जायेगा जो अंकों का समान प्रतिशत प्राप्त करते हैं। बोर्ड ऐसे किसी अभ्यर्थी की सिफारिश नहीं करेगा जो लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक के पद के लिये प्रतियोगी परीक्षा के फेज-I के प्रत्येक प्रश्न पत्र में न्यूनतम 40% अंक और फेज-II के प्रत्येक प्रश्न पत्र में न्यूनतम 36 प्रतिशत अंक प्राप्त करने में असफल रहा हो। तथापि, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति प्रवर्ग के अभ्यर्थियों को प्रत्येक फेज के प्रत्येक प्रश्नपत्र में न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत तक शिथिलीकरण उपलब्ध होगा।
अंतिम योग्यताक्रम: अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा के फेज I और फेज II में प्राप्त अंकों की गणना, उनकी अंतिम योग्यताक्रम अवधारित करने के लिए की जायेगी।
कम्प्यूटर पर टंकण: किसी अभ्यर्थी के लिए कम्प्यूटर पर टंकण कार्य करना आवश्यक होगा और वह परीक्षा के समय अपने स्वयं का कम्प्यूटर, पेन और पेन्सिल लायेगा।
Note: बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली सभी वस्तुनिष्ठ परीक्षाओं में किसी प्रश्न का उत्तर नहीं दिये जाने के संबंध में अभ्यर्थी से पुष्टि करवाये जाने हेतु ओ.एम.आर. उत्तरपत्रक में पाँचवा विकल्प के संबंध में निम्नलिखित विशेष निर्देश लागू किये गये हैं:
प्रत्येक प्रश्न के 05 विकल्प A, B, C, D, E. अंकित रहेंगे। उनमें से अभ्यर्थी को केवल एक विकल्प को नीले बॉल पेन से गहरा गोल उत्तरपुस्तिका में सही उत्तर दर्शाने हेतु करना होगा।
Each question has five options marked as A, B, C, D, E. You have to darken only one circle (bubble) indicating the correct answer on the Answer Sheet using BLUE BALL POINT PEN.
प्रत्येक प्रश्न के लिये विकल्पों में से केवल एक विकल्प को भरना आवश्यक होगा।
It is mandatory to fill only one of the options for each question.
यदि अभ्यर्थी द्वारा किसी प्रश्न को हल नहीं किया है तो उसके लिये पाँचवा विकल्प E को गोला गहरा करना होगा। यदि पाँचों विकल्पों में से किसी को भी गहरा नहीं किया जाता है तो ऐसे प्रत्येक प्रश्न के 1/3 अंक घटाये जायेंगे।
If you are not attempting a question then you have to darken the circle 'E'. If none of the five circles is darkened, one third (1/3) part of the marks of question shall be deducted.
प्रश्न पत्र हल करने के बाद अभ्यर्थी को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसने प्रत्येक प्रश्न का एक गोला गहरा भर दिया है। इस हेतु निर्धारित समय के बाद अभ्यर्थी को 10 मिनट अतिरिक्त समय दिया जायेगा।
After solving question paper, candidate must ascertain that he/she has darkened one of the circles (bubbles) for each of the question. Extra time of 10 minutes beyond scheduled time, is provided for this.
जिस अभ्यर्थी द्वारा 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों को किन्हीं पाँच गोलों में से गहरा नहीं भरने पर उसे अयोग्य किया जायेगा।
A candidate who has not darkened any of the five circles in more than 10% question shall be disqualified.
पाठ्यक्रम (Syllabus)
प्रश्न पत्र - I (सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और गणित)
| Number of Questions | Marks | Duration of Paper |
|---|---|---|
| 150 | 100 | 3 Hours |
Note :
सामान्य ज्ञान (General Knowledge) :
दैनिक विज्ञान (EVERYDAY SCIENCE) :
गणित (Mathematics) :
वैदिक विधि से पूर्ण संख्याओं का वर्ग, घनफल, वर्गमूल, घनमूल (6 अंकों की संख्याओं तक)
गुणनखंड, बहुपद के गुणनखंड, समीकरण, दो चरों वाले रैखिक समीकरण, द्विघात समीकरण, लघुगणक।
अनुपात-समानुपात, प्रतिशतता, लाभ-हानि, साझा, सरल ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, बट्टा।
एक बिन्दु पर बनने वाले कोण एवं रेखाएँ, सरल रैखीय आकृतियाँ, त्रिभुजों की सर्वांगसमता, समरूप त्रिभुज, कार्तीय निर्देशांक पद्धति, दो बिन्दुओं के मध्य दूरियाँ, दो बिन्दुओं के मध्य दूरियों का आन्तरिक एवं बाह्य विभाजन।
समतल आकृतियों का क्षेत्रफल, वृत्त की परिधि एवं क्षेत्रफल, घन, घनाभ, गोले, शंकु तथा बेलन के पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन।
कोण एवं उनके माप, न्यून कोणों के त्रिकोणमितीय अनुपात, त्रिकोणमितीय सर्वसमिकाएँ, ऊँचाई-दूरी की सामान्य समस्याएँ।
आँकड़ों का चित्रों द्वारा निरूपण, केन्द्रीय प्रवृति के माप, माध्य विचलन, जन्म मृत्यु सांख्यिकी एवं सूचकांक।"
प्रश्न पत्र - II (सामान्य हिन्दी और अंग्रेजी)
| Number of Questions | Marks | Duration of Paper |
|---|---|---|
| 150 | 100 | 3 Hours |
Note :
1. सामान्य हिन्दी
सन्धि और सन्धि विच्छेद।
सामासिक पदों की रचना और समास-विग्रह।
उपसर्ग।
प्रत्यय।
पर्यायवाची शब्द।
विपरीतार्थक (विलोम) शब्द।
अनेकार्थक शब्द।
शब्द युग्म।
संज्ञा शब्दों से विशेषण बनाना।
शब्द शुद्धि : अशुद्ध शब्दों का शुद्धीकरण और शब्दगत अशुद्धि का कारण।
वाक्य-शुद्धि : अशुद्ध वाक्यों का शुद्धीकरण और वाक्यगत अशुद्धि का कारण।
वाच्य : कर्तृवाच्य, कर्मवाच्य और भाववाच्य प्रयोग।
क्रिया : सकर्मक, अकर्मक और पूर्वकालिक क्रियाएँ।
वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द।
मुहावरे और लोकोक्तियाँ।
अंग्रेजी के पारिभाषिक (तकनीकी) शब्दों के समानार्थक हिन्दी शब्द।
सरल, संयुक्त और मिश्र अंग्रेजी वाक्यों का हिन्दी में रूपान्तरण और हिन्दी वाक्यों का अंग्रेजी में रूपान्तरण।
कार्यालयी पत्रों से सम्बन्धित ज्ञान।
2. General English
Tenses/Sequence of Tenses.
Voice : Active and Passive.
Narration : Direct and Indirect.
Transformation of Sentences : Assertive to Negative, Interrogative, Exclamatory and vice-versa.
Use of Articles and Determiners.
Use of Prepositions.
Translations of Simple (Ordinary/Common) Sentences from Hindi to English and vice-versa.
Correction of sentences including subject, Verb, Agreement, Degrees of Adjectives, Connectives and words wrongly used.
Glossary of official, Technical Terms (with their Hindi Versions).
Synonyms.
Antonyms.
One word substitution.
Forming new words by using prefixes and suffixes.
Confusable words.
Comprehension of a given passage.
Knowledge of writing letters : Official, Demi Official, Circulars and Notices, Tenders.